

गूलरभोज। आज गूलरभोज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया तथा गूलरभोज पुलिस चौकी में रक्षाबंधन का पर्व बहनों ने रक्षा सूत्र बांध कर मनाया। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेशपुर दीपा चुफाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनीता दूबे ने कक्षा 11,12 के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। अपने देश को सुरक्षित व विकसित करने हेतू अपना वोट सोच समझ कर करें।

मंडल अध्यक्ष दीपा चुफाल ने कहा कि देश को नई दिशा व दशा देने के लिए 18 वर्ष पूर्ण होते ही मतदाता सूची में नाम दर्ज अवश्य कराएं। जिससे समाज व देश को सुरक्षित हाथों में सौंपा जा सके।



इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला मंत्री कविता नेगी, जिला उपाध्यक्ष कंचन सिंह, मंडल महामंत्री दीपा पपोला, मंडल उपाध्यक्ष पूनम दुमका एवम पूनम आर्या, शोसल मिडिया प्रभारी इंदिरा गढ़िया, सदस्य उषा राजभर, विमला पानु, ललिता देवी,भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के जिला संगठन महामंत्री चंद्र सिंह चुफाल,महामंत्री राजेश कुमार, नामित सभासद तरुण दुबे, एस सी युवा मोर्चा के जिला मंत्री भूपेंद्र आर्य, गोविन्द सिंह लटवाल, सहित सैकड़ों विधार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन नगरपंचायत सभासद सतीश चुग ने किया।










More Stories
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…
Breking news: छोटा भाई यूं ही नहीं कह गए पीएम नरेंद्र मोदी पुष्कर धामी को! पढ़ें आलेख…संपादक की अपनी बात…साथ ही पढ़ें राज्य में जारी हुई चुनावी अधिसूचना
ब्रेकिंग न्यूज: डॉ अभिलक्ष्य लेखी तीन दिवसीय भ्रमण पर! पढ़ें भीमताल अपडेट…