

बागेश्वर। उप चुनाव की गिनती शुरू हो गई है कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है बाजार के वोटों की गिनती में कांग्रेस आगे है तो ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को वोट ठीक मिल रहे हैं।
कांग्रेस एक हजार तो भाजपा पांच सौ में चल रही है। कुल मिलाकर टक्कर जबरदस्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
शहरी क्षेत्र में कांग्रेस की बढ़त से सियासत में गर्मी आने लगी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी अपनी जीत का गणित लगाने लगे हैं।
मतदान साठ प्रतिशत से कम होने के कारण गणित गड़बड़ा रहा है। शहरी क्षेत्र में कांग्रेस को वोट ठीक मिल रहा है तो ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा को वोट मिल रहा है।
गिनती शुरू हो गई है शाम तक परिणाम निकल जाने की संभावना है। कांग्रेस और भाजपा दोनों अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
तीन अन्य प्रत्याशी कितना वोट काट पाते हैं ये भी महत्वपूर्ण होगा। पूरे विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…