Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

श्रमिक नेता डीएन सुयाल नहीं रहे! पढ़ें दुखद समाचार…

Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के दिग्गज श्रमिक नेता एवं वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष देवकीनंदन सुयाल को ब्रेन हेमरेज होने के चलते गंभीर हालत में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ले जाया गया इसके बाद एसटीएच में भर्ती करवाया गया जहां उनका निधन हो गया।

वहीं देर शाम देवकीनंदन सुयाल को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन से सी पी पी कर्मचारी शोक में डूबे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव...

हल्दूचौड़ के गंगापुर कबडाल निवासी एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल उम्र 69 वर्ष का दो दिन पूर्व अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ, जिन्हें पहले हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले गए, उसके बाद राममूर्ति बरेली और वहां से दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया ।

उसके बाद देर शाम उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

विदित रहे कि देवकीनंदन सुयाल सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की सबसे बड़ी यूनियन वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष हैं, साथ ही उनका संघर्षशील एवं कर्मठ व्यक्तित्व होने के चलते वह पिछले 50 वर्षों से तराई भाबर के विभिन्न आंदोलनों एवं सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिक हितों की लड़ाई में सदैव सबसे अधिक चर्चाओं में रहे हैं, उनकी पत्नी अलका सुयाल भी बरेली रोड से जिला पंचायत सदस्य रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: रात के समय पशुओं की सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए उनके गले में रेडियम रिफ्लेक्टर कॉलर लगाए जाएं! पढ़ें गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने क्या दिए निर्देश... देखें (वीडीओ)

डीएन सुयाल ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ा तथा वह इंटक के उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे हैं। क्षेत्र के तमाम जागरूक लोगों एवं सेंचुरी पेपर मिल से जुड़े तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक की लहर है। बताते चलें स्वर्गीय डी एन सुयाल के निधन पर समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad