

लालकुआं। नवरात्र आगमन पर मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगने लगी है। हर तरफ मां के जयकारे सुनाई देने लगे हैं। व्रत धारण करके भक्त आज से माता की भक्ति में डूबे नजर आने लगे हैं।
नवरात्र आगमन पर मंदिरों में आस्था रखने वाले लोग सुबह से ही मंदिरों में लाइन लगाकर दर्शन का इंतजार करते देखे जा रहे हैं।
नवरात्र आगमन पर श्री रामलीला नाटक का मंचन भी प्रारंभ होगा। आज से विभिन्न स्थानों पर श्री रामलीला का आयोजन होने जा रहा है।
दुर्गा सप्तशती पाठ होने लगे हैं, माता के मंदिर में पूजा पाठ प्रारंभ हो गया है। सोलह श्राद्ध पूरे होते ही नवरात्र प्रारंभ हो जाते हैं।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…