


रुद्रपुर(उधमसिंह नगर) सिडकुल में लगी ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री के कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलित हैं लेकिन अब तक इन कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
कर्मचारी वेतन वृद्धि की अपनी मांग को जायज बताते हुए उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। ठंड के बावजूद कर्मचारी आंदोलन में भाग ले रहे हैं।
कर्मचारी कहते हैं मिल प्रबंधन उनकी जायज मांगों को पूरा करने की जगह आंदोलन तोड़ने के लिए तरह तरह की साजिश रच रहा है जिससे मजदूरों, कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
इधर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रबंध वर्ग से वार्ता की लेकिन कर्मचारियों की जायज मांग पर प्रबंधन से वार्ता सफल नहीं हुई।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…