Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

साइबर क्राइम ब्रांच को सीएम पुष्कर धामी ने किया सक्रिय! चलेगा जोरदार जागृति अभियान! पढ़ें क्राइम ब्रांच अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून। प्रदेश में साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार ने क्राइम ब्रांच को सक्रिय करते हुए जनजागरुकता अभियान भी प्रारंभ किया है।

इस क्रम में साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत दून पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान।साइबर क्राइम सेल देहरादून की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्हें साइबर अपराधों व उनसे बचाव के उपायो/सावधानियों के संबंध में दी जानकारी स्वयं जागरूक बनते हुए अपने आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित ।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाकर चल रहे तीन मदरसे जिला प्रशासन ने किए सील! पढ़ें हरिद्वार जनपद अपडेट...

साइबर क्राईम सैल जनपद देहरादून की टीम द्वारा राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (भारत सरकार) देहरादून में प्रशिक्षणरत 350 छात्र- छात्राओं तथा शिक्षकों/स्टाफ को वर्तमान में बढ़ते साईबर अपराधों व उनसे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल प्रभारी देहरादून द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को वर्तमान परिदृश्य में साइबर ठगों द्वारा लोगों को अपने जाल में फसाने के लिए अपनाये जा रहे तरीकों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें ठगी से बचने के उपायो/ सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग...

इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं से स्वयं जागरूक बनते हुए अपने आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया तथा अपने बैंक खातों व अपनी निजी जानकारी को किसी भी दशा में किसी व्यक्ति के साथ साझा ना करने के संबंध में बताया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad