
हल्द्वानी। एक निष्पक्ष जीवन जीने से रोकते हैं। के दिशा निर्देशानुसार , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के सचिव बीनू गुलयानी द्वारा एस ओ एस जेएन कौल शिक्षण बीएड संस्थान भीमताल मे विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जागरूकता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी द्वारा बताया गया की विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर, दुनिया दुर्भाग्यपूर्ण मुद्दों से त्रस्त है जो लाखों लोगों को एक निष्पक्ष जीवन जीने से रोकते हैं।
दुनिया के कई लोग, घर, नौकरी, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, पोषण आदि जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।यह सुनिश्चित करना विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि हम एक ऐसी न्यायपूर्ण दुनिया बना सकें जहां सामाजिक न्याय एक आदर्श हो।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली तथा जनहित में किए जाने वाले कार्यों , सामाजिक न्याय की ओर प्राधिकरण की भूमिका,के बारे में छात्रों को जानकारी दी तथा नशा उन्मूलन,साइबर अपराधों के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, वाणिज्य विवादों में दायरा पूर्व मध्यस्थता, स्थाई लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत,के विषय पर जागरूक किया गया।
जागरूकता शिविर का संचालन प्रो डॉक्टर गीता बिष्ट द्वारा किया गया. जागरूकता शिविर में प्राविधिक स्वयंसेवक यशवंत कुमार ,अध्यापिका बीना, डा0हेमा इत्यादि समस्त स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
















More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * 10वीं में 90.77% और 12वीं में 83.23% छात्र-छात्राएं सफल घोषित! *उत्तराखंड बोर्ड* ने जारी किया परीक्षाफल! देखें टॉपरों की सूची…और देखें प्रेस नोट …
* ब्रेकिंग न्यूज * धामी सरकार की नई फिल्म नीति! महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ते कदम! पढ़ें कहां फोड़ा नारियल…
डॉ भूपाल सिंह भाकुनी नहीं रहे! पढ़ें दुखद समाचार…