

लालकुआं /बिंदुखत्ता। सेवा निवृत सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग चंद्रशेखर पाण्डेय (वरिष्ठ भाजपा नेता) ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जिताने के लिए घर घर चलो अभियान का शुभारंभ किया।
उन्होंने रावत नगर , खुरियाखत्ता में लोगों से भाजपा के साथ जुड़ने की अपील करते कहा कि इस देश को पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की जरूरत है इसलिए जनता भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजई बनाए और मोदी सरकार के हाथों को मजबूत करें।
उनके साथ बलवंत कोस्यारी, पंकज सिंह कोरंगा, मन्नू कोरंगा सहित कई कार्यकर्ता भी जन संपर्क अभियान में उतरे हैं।
सीएस पाण्डेय ने कहा है देश में मोदी लहर चल रही है विपक्षी दलों में फूट पड़ी है इसलिए मोदी सरकार ही एक मात्र विकल्प है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने नए आयाम स्थापित कर राज्य को जिस तरह नई दिशा देने का काम किया है उसका लाभ भी राज्य की पांचों सीटों पर भाजपा को मिलेगा।
















More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * क्या जल्द पूरा होने वाला है *विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट* का ड्रीम प्रोजेक्ट! पढ़ें *बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर नई खबर…
* ब्रेकिंग न्यूज * *कैंची धाम* ट्रैफिक व्यवस्था पर डीएम *वंदना* ने ली अपडेट! पढ़ें क्या दिए निर्देश…
* ब्रेकिंग न्यूज * सीएम पुष्कर धामी ने अधिकारियों के कसे पेच! पढ़ें दोनों मंडल आयुक्तों को क्या दिए निर्देश…