





लालकुआं/बिंदुखत्ता। भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने चुनाव प्रचार अभियान तेज करते हुए खेत खलियान तक भाजपा का पर्चा पोस्टर वितरण करने का अभियान चला रखा है।
इस दौरान उन्होंने खुरियाखत्ता के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और सबसे बुजुर्ग धर्म सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और उनको भाजपा का पट्टा पहनाया।
गांधी नगर में सीएस पाण्डेय कार्यकर्ताओं संग लोगों से गेहूं कटाई के दौरान खेतों में जाकर मिले और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इसके आलावा शास्त्री नगर में उन्होंने दुकान में बैठे हुए लोगों को पर्चा पोस्टर दिया और सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजई बनाए जाने की अपील की।
उन्होंने कहा अबकी बार चार सौ पार का नारा साकार होगा।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: मिशन आरोग्य ! मिशन चिरंजीवी भारत! पढ़ें कहां लगाया शिविर…
ब्रेकिंग न्यूज: येल्लो अलर्ट जारी! पढ़ें मौसम अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…