
लालकुआं। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार साथी उमेश राणा का ह्रदय गति रुकने से आज निधन हो गया। ये खबर सुनकर पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर है तो वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष बिंदुखत्ता जीवन जोशी ने जारी बयान में कहा है कि स्वर्गीय उमेश राणा श्रमजीवी पत्रकार के रूप में दो दशक से सक्रिय भूमिका में पत्रकारों के साथ दमदार तरीके से लिखते थे।
उनके निधन पर विधायक डा मोहन बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कैलाश पंत, लालचन्द्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
















More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * विवाह पंजीकरण को लगेंगे शिविर! पढ़ें कब से कब तक लगेगा शिविर…
Breking news: *जाओ मोदी से कह देना* कहा और *पति को आंखों के सामने भून डाला* जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में दर्जनों लोग बेकसूर भून डाले! पढ़ें *पहलगाम* अपडेट…
Breking news: तीस लाख का सोना और चार लाख नगदी चोरी होने की सुनार ने दी तहरीर! पुलिस हर पहलू से कर रही जांच…