Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने अब तक 1180 सदस्य बनाए! पढ़ें क्या बोले भाजपा नेता…

Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान बहुत तेजी से चल रहा है हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को आजकल सदस्य बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।

आज हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन की टीम ने क्षेत्र में भ्रमण किया और अभियान की जानकारी ली। रावतनगर नदी किनारे एक घर में सदस्य बनाने वाली टीम नजर आई, इस टीम के मुखिया पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे वर्तमान में भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय से टीम की मुलाकात हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार का दृढ़ संकल्प! पढ़ें दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर आए सीएम पुष्कर धामी का पहला दिन...

भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने बताया लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने अब तक 1180 लोगों को भाजपा की ऑन लाइन सदस्यता ग्रहण करवाई है और लोग पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेकर भाजपा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा वह घर घर जाकर स्वयं लोगों से मिल रहे हैं और सदस्य बना रहे हैं, उन्होंने कहा इस दौरान वह लोगों की समस्या भी सुन रहे हैं। उन्होंने कहा वह लोगों की समस्या को स्थानीय विधायक और सांसद तक पहुंचाकर लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: गर्मी से निजात पाने को चार दोस्त नदी में कूदे एक डूबा! पढ़ें कहां का है मृतक...

उन्होंने सदस्य बन रहे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस उम्मीद से लोग जुड़ रहे हैं उनकी उम्मीद और विश्वास पर भाजपा संगठन खरा उतरेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad