Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

भाजपा नेता ने खुद को गोली से उड़ाया ! पढ़ें धन तेरस को दुखद समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर । यहां आज सुबह सुबह एक भाजपा नेता के घर धन तेरस के दिन कोहराम मच गया जब घर के मुखिया भाजपा नेता और प्रतिष्ठित कारोबारी दीपक अग्रवाल ने अपने ही लॉन में अपनी कनपटी में गोली मारकर आत्म हत्या कर ली।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जाता है दीपक अग्रवाल अपने परिवार के साथ गिरीताल में रहते थे जो मूल रूप से काशीपुर के रहने वाले थे। सुबह पांच बजे के आसपास दीपक अपने लॉन में घूम रहे थे कि कुछ देर बाद गोली मारकर आत्म हत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: लमगड़ा में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल, विभिन्न विभागों ने लिया भाग...देखें VIDEO

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो दीपक लॉन में अचेत अवस्था में पड़े थे, तत्काल अस्पताल ले जाया जाता कि कारोबारी ने मौके पर ही दम तोड दिया।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, इस घटना से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। आत्म हत्या का कारण अभी अज्ञात है, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें