Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल बजून की ग्राम प्रधान जानकी ने सड़क के लिए सांसद अजय भट्ट को भेजा ज्ञापन*! पढ़ें: क्या लिखा है…

Ad
खबर शेयर करें 👉

सेवा में,

ADVERTISEMENTS Ad

माननीय श्री अजय भट्ट जी

सांसद, नैनीताल–ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र उत्तराखंड

विषय: ग्राम पंचायत बजून से फगुनियाखेत तक लगभग 3 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण हेतु निवेदन।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि ग्राम पंचायत बजून, विकास खंड भीमताल, जिला नैनीताल में बजून से फगुनियाखेत तक लगभग 3 किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग आज तक निर्मित नहीं हो पाया है।

हमारे गांव के नागरिक आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं।सड़क न होने के कारण ग्रामवासियों को अत्यंत गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, विशेष रूप से—बीमार व्यक्तियों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता।

यह भी पढ़ें 👉  एशियन गेम्स 2026 के हीरोज से मिले पीएम मोदी: बोले- 'यह नए भारत की सशक्त तस्वीर है, देश का युवा हर बुलंदी को छूने के लिए तैयार'

बुजुर्ग व्यक्तियों को अस्पताल एवं आवश्यक सेवाओं तक पहुँचने में भारी परेशानी होती है।गर्भवती महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में समय पर इलाज न मिल पाने के कारण गंभीर जोखिम बनता है।

दूध एवं सब्ज़ी उत्पादकों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुँचाने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।विद्यार्थियों को स्कूल/कॉलेज आने-जाने में कठिनाई होती है।

महोदय, यह अत्यंत खेदजनक है कि इस मार्ग के लिए कई बार सर्वे किए जा चुके हैं तथा पिलर भी गाड़े जा चुके हैं, फिर भी सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया।

हम ग्रामवासी कई प्रयासों के बावजूद निराशा और विफलता का सामना कर रहे हैं।सड़क न होने के कारण हमारे गांव से लोग पलायन कर रहे हैं और नव युवा पीढ़ी बेरोज़गार हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी मालरोड पर सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम: लगेंगे हाईटेक ANPR कैमरे और बोलार्ड, नियम तोड़ने वालों पर होगी पैनी नजर

हमारा गांव आज तक सड़क के बिना जीवन यापन करने को विवश है।अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनहित एवं मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए बजून–फगुनियाखेत मोटर मार्ग (लगभग 3 किमी) के निर्माण हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर संबंधित विभागों को निर्देश देने की कृपा करें, ताकि हमारे गांव को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।आपकी अति कृपा होगी।धन्यवाद सहित।

भवदीय,

ग्राम प्रधान – ग्राम पंचायत बजून नाम: जानकी ग्राम पंचायत: बजून विकास खंड: भीमताल जिला: नैनीताल दिनांक: __19-12-2025________मोबाइल नं.: _9536876475_____

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें