

भीमताल। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा जंगलिया गांव पंहुचकर रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, इसके साथ ही उन्होंने आपदा प्रभावित स्थलों का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान ग्रामीणों द्वारा आपदा से गांव के क्षतिग्रस्त पंचायत घर की सुरक्षा दीवार की मरम्मत किए जाने, राजकीय इंटर कॉलेज जंगलिया गांव में इंटर में विज्ञान विषय खोले जाने, जगलिया गांव से बुड़ाधूरा तक सड़क मार्ग में डामरीकरण कराए जाने, बंदरों से हो रहे नुकसान की समस्या का समाधान किए जाने संबंधित शिकायत से अवगत कराया।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी ने मौके पर से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए।इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी ने विकास खंड कार्यालय भीमताल का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी के साथ ही स्थानीय लोग मौजूद रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम की मासिक बैठक आयोजित*! पढ़ें : क्या रखी मांग…
बिंदुखत्ता के 120 युवाओं ने सेना भर्ती में लहराया परचम, पूर्व सैनिक प्रकाश मिश्रा की निःशुल्क ट्रेनिंग लाई रंग”
ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड के युवाओं में भरा है देश प्रेम का जज्बा*!पढ़ें! *कहां नहीं हुआ शहीद स्टेडियम का काम शुरु…