Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *एक कम दो दर्जन* विभागों को दी जिम्मेदारी! पढ़ें *सीएम पुष्कर धामी सरकार* की पहल…नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार की पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल में आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा इस संबंध में 23 विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की पूजा अर्चना*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

इसी क्रम में दिनांक 18 दिसंबर, 2025 (गुरुवार) को जनपद के दो विकासखंडों में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे—*विकासखंड रामनगर में राजकीय इंटर कॉलेज, मालधनचौड़* तथा *विकासखंड रामगढ़ में पी०डब्ल्यू०डी० गेस्ट हाउस, मौना*उक्त दोनों स्थानों पर बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन निर्धारित समयानुसार किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का समाधान करेंगे।

शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं—जैसे जनसुनवाई, शिकायत निस्तारण, योजनाओं में पंजीकरण एवं मार्गदर्शन—का लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि शिविरों में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, स्वास्थ्य, आयुष, पशुपालन, ऊर्जा, सहकारिता, लोक निर्माण, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, वन, कौशल विकास, आपदा प्रबंधन एवं बैंक/वित्तीय संस्थानों सहित कुल 23 विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत को किया नमन*! पढ़ें ~~ कहां था मुख्य कार्यक्रम...

साथ ही संबंधित अधिकारियों को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार, फोटोग्राफी तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकाधिक जनसामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को पूर्ण तैयारी के साथ शिविर में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें