Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा ने गरीब साइकिल का पंचर जोड़ने वाले को बनाया चेयरमैन प्रत्याशी तो कांग्रेस ने उतारा पैराशूट! पढ़ें भाजपा की किस नेता ने मचाया धमाल…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। साइकिल का पंचर जोड़ने वाले प्रेम नाथ पंडित को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है ये है भाजपा जिसमें सबको अवसर मिलता है जबकि पूंजीपति तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले बाहर से बुलाकर पूंजीपति को अपना उम्मीदवार घोषित कर सिंडिकेट के हवाले से जनता को भ्रमित करने का काम करते हैं ये पूंजीपति सत्ता के लिए अपने पूरे परिवार को बांटकर तुष्टिकरण की सियासत सौंपने का काम करते हैं।

ADVERTISEMENTS

यह बात आज यहां भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कही। वह आज लालकुआं में चेयरमैन प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित को भारी मतों से विजई बनाने की अपील करने लालकुआं पहुंची थी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में बीजेपी नेता एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

इस अवसर पर विधायक डा मोहन बिष्ट ने कहा भाजपा ने लालकुआं की जनता का सम्मान किया और एक गरीब पार्टी के सिपाही को मैदान में उतारा है जो भाजपा सरकार के सहयोग से लालकुआं की जनता के सपने साकार करने जा रहा है ।

इसलिए लालकुआं की जनता को अपने भले बुरे का स्वयं संज्ञान लेकर लालकुआं को भूमि का मालिकाना हक दिलाना है तो प्रेम नाथ पंडित को भारी मतों से विजई बनाएं। उन्होंने कहा नोटों के दम पर लालकुआं की जनता कब तक पूंजीपतियों के हाथ बिकती रहेगी ?

उन्होंने कहा इस बार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली नहीं बनना है और लालकुआं का विकास करवाना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जनता के बुनियादी मुद्दे गायब*! राज्य में *अंकिता के बाद जैनी प्रकरण* सामने आया! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

चेयरमैन प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने अपने विचार व्यक्त किए और बोलते बोलते वह भावुक हो गए तो कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश भर गया और प्रेम नाथ पंडित जिंदाबाद के नारों से सभा स्थल गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें