Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

शोर थमा! कल होगा दिल्ली के सिंहासन का चुनाव! पढ़ें प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की नजर…

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए शोर मचाने का अभियान बीते दिवस समाप्त हो गया है और कल 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा! इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

तीन दशक बाद उम्मीद कर रही है भाजपा कि वह दिल्ली फतह करेगी और दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है! इधर अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस प्रत्याशी नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे आम आदमी पार्टी को नुकसान की संभावना हो सकता है!

यह भी पढ़ें 👉  *ब्रेकिंग न्यूज* गेहूं की फसल फिर भीगी! तटबंध न बनने से तटीय क्षेत्र में रहने वाले भयभीत होने लगे! पढ़ें बदलते मौसम से क्यों हैं लोग भयभीत...

दिल्ली की जनता को किसने कितना अपने पक्ष में खड़ा कर पाया यह चुनाव परिणाम बताएंगे लेकिन अरविंद केजरीवाल को इतने हल्के में भी नहीं लिया जा सकता! पंजाब में दिल्ली के बूते आप की सरकार अरविंद केजरीवाल ने बना दी ये कम बात कहीं है!

इधर भाजपा ने पूरी ताकत लगाई है कि इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बने! जनता की चुप्पी से कुछ भी कहना उचित नहीं लगता क्योंकि दिल्ली की गरीब जनता के दिल में क्या है ये मतदान के रुझान से पता चल सकेगा!

यह भी पढ़ें 👉  * ब्रेकिंग न्यूज * शटल सेवा से होगा अब पहाड़ का सफर! पर्यटकों की सुविधा को बनेगा कंट्रोल रूम! पढ़ें क्या नया होने जा रहा है...

इतना जरूर है कि इस बार पहले जैसा उत्साह अरविंद केजरीवाल की सभा में नजर नहीं आया फिर भी राजनीति में सब कुछ संभव है! जनता को मोहित करने की कला का प्रदर्शन ही चुनाव है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
Ad