
हल्द्वानी। हल्द्वानी एमबी मैदान में आयोजित दस दिवसीय सरस आजीविका मेले के समापन दिवस के अवसर पर (सोमवार) को बतौर मुख्य अतिथि विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग किया।
बतौर मुख्य अतिथि दीवान सिंह बिष्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरस आजीविका मेले के दौरान ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा यह एक अभियान की शुरुआत की गई है।

ताकि हमारे देश के स्वयं सेवी संस्थाओं, हस्तशिल्पियों और हस्तकारों को लोकल उत्पादों को प्रदेश के साथ ही देश में पहचान मिलेगी वही इनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी।
उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार का मुख्य उददेश्य आत्मनिर्भर भारत का संकल्प व *वोकल फॉर लोकल* अभियान को बढ़ावा प्रदान करना है, साथ ही देश के प्रधानमंत्री के ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का सपना भी साकार हो रहा है।

इन स्टॉलों के द्वारा स्थानीय उत्पादों के बारे में आम लोगों को जानकारी मिलने के साथ ही उत्पादों को क्रय करने को बाजार मिलता है और स्वयं सेवी संस्थाओं को रोजगार के साथ ही उनकी आर्थिकी भी मजबूत होती है।
विधायक श्री बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार के मेलों से देश सभी राज्यों के स्थानीय उत्पादों के बारे में लोगों को जानकारियां मिलती है और स्थानीय उत्पाद एक ही स्थान पर मिलने से लोगों को सभी वस्तुयें यहॉ मिल जाती है।

जिससे रोजगार के साथ ही स्वयं सेवी संस्था स्वरोजगार भी दे रही है। इस अवसर पर विधायक श्री बिष्ट ने सरस मेले में लगे स्टॉलों का भ्रमण किया और खरीददारी भी की।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, एपीडी चन्दा फर्त्याल आदि अधिकारी मौजूद थे।














More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: शांति का अग्रदूत भारत मजबूरी में कर रहा जवाबी कार्रवाई! सेना प्रमुख और रक्षा मंत्री राजनाथ कर रहे बैठक! पढ़ें ताजा अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर उनको श्रद्धांजली अर्पित! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने क्या कुछ कहा…
लालकुआं:- पाकिस्तान से चल रहे युद्ध का असर लालकुआँ में भी दिखा, लालकुआँ पुलिस सड़को पर…. देंखे VIDEO