

बिंदुखत्ता। कारगिल शहीद नायब सूबेदार गोविंद सिंह पपोला की धर्मपत्नी प्रेमा पपोला का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है।
इंद्रानगर द्वितीय निवासी श्रीमती प्रेमा पपोला सामाजिक कार्यकर्ता थी और सामाजिक कार्यों में बढ़चढकर प्रतिभाग करती थी।
अपने पति की याद में उन्होंने जनता इंटर कॉलेज में कमरे भी बनवाए थे और कई जगह सहयोग किया था। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय, कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, प्रमोद कुमार कालोनी, प्रेस क्लब अध्यक्ष जीवन जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, नवीन पपोला, अरुण जोशी, युवा नेता मनीष बोरा, भाजपा नेत्री जानकी बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी समाजसेवी किरन डालाकोटी, प्रकाश उत्तराखंडी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू सहित कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।










More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: 40 लाख कीi हीरोइन के साथ तस्कर दबोचा! पढ़ें कहां का है आरोपी…
ब्रेकिंग न्यूज: बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनने की तरफ तर्ज पर होने लगा चिंतन! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: प्यार का नाटक कर लाखों की ठगी करने वाली महिला पुलिस के हाथ चढ़ी! 18से अधिक मामले पहले से दर्ज! विदेश भागने के लिए कर रही थी 30 लाख की अपने आशिक से मांग! पढ़ें उधमसिंह नगर अपडेट…