

खटीमा। यहां आरक्षित वन क्षेत्र में एक महिला को बाघ ने अपना निवाला बना डाला। महिला का शव काफी खोजबीन के बाद जंगल की झाड़ियों में बरामद हुआ है।
जानकार बताते हैं रोज की तरह मझगांव निवासी विरमा चंद पत्नी उदय चंद 46 अपनी सहेलियों के साथ खटीमा रेंज में घास काटने गई थी कि पीछे से विरमा चंद पर बाघ ने हमला बोल दिया और आधा किलोमीटर से अधिक दूर तक वह महिला को जबड़े में दबाकर ले गया।
यह घटना देख साथ गई महिलाएं घर को भागी और ग्राम प्रधान को सूचित किया, इसके बाद वन विभाग और प्रशासन ने महिला की खोज की तो वह जंगल की झाड़ियों में मृत मिली।
लोगों ने बताया पिछले माह भी एक घटना ऐसी ही हो चुकी है।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: 40 लाख कीi हीरोइन के साथ तस्कर दबोचा! पढ़ें कहां का है आरोपी…
ब्रेकिंग न्यूज: बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनने की तरफ तर्ज पर होने लगा चिंतन! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: प्यार का नाटक कर लाखों की ठगी करने वाली महिला पुलिस के हाथ चढ़ी! 18से अधिक मामले पहले से दर्ज! विदेश भागने के लिए कर रही थी 30 लाख की अपने आशिक से मांग! पढ़ें उधमसिंह नगर अपडेट…