

हल्द्वानी। वन संरक्षक डा0 विनय भार्गव ने बताया कि जनपद में मंगलवार कोे वनाग्नि की कोई घटनायें नही हुई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग एवं जिला प्रशासन की टीमों द्वारा वनाग्नि को नियंत्रित किया गया है।
वन संरक्षक ने बताया कि पश्चिमी तराई पूर्वी वन प्रभाग, तराई केन्द्रीय प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, पश्चिमी रामनगर वन प्रभाग, दक्षिणी कुमाऊॅ नैनीताल वन प्रभाग, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, नैनीताल में वनाग्नि की कोई सूचना प्राप्त नही हुई है। उन्होने स्थानीय जनता से अपील की है।
वन क्षेत्र में कोई भी अग्नि दुर्घटना होने पर विभागीय टोल फ्री नम्बर 18001804141,आपदा कन्ट्रोल रूम 05942-231179, पश्चिमी वृत्त 05946-220003 एवं दक्षिणी वृत्त 05946-235452 पर सूचना दे सकते हैं।
More Stories
UKSSSC भर्ती :- LT भर्ती को लेकर बड़ी खबर, सैकड़ों अभ्यर्थियों को मिली राहत, जल्द होगी नियुक्ति – देंखे VIDEO
हल्द्वानी:-शहर के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में मरीज को देखने आई महिला से छेड़खानी का मामला आया सामने…
ब्रेकिंग न्यूज: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित! पढ़ें नैनीताल अपडेट…