
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ही दम है जो पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए सिंदूर ऑपरेशन से आतंक के खिलाफ जबरदस्त तरीके से पाकिस्तान को जवाब दिया है।
और आगे भी देश किसी अलगाववाद और आतंक के आगे झुकेगा नहीं ये सरकार ने साफ कर दिया है। उन्होंने कहा भारतीय सेना पर पूरे देश को गर्व है।
सीएम पुष्कर धामी हल्द्वानी में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने हल्द्वानी से तिरंगा सम्मान यात्रा प्रारम्भ कर पूरे कुमाऊं मंडल में जनजागरण अभियान शुरू कर दिया समझो! हर मंडल अध्यक्ष तक को इसके लिए जिम्मेदार स्वयं पहलगाम घटना को याद करते हुए होने का संदेश हल्द्वानी में सीएम पुष्कर धामी दे गए!
इस विशाल तिरंगा सम्मान यात्रा में सभी लोगों ने बढ़चढ़ कर देश प्रेम का प्रदर्शन किया! सीएम पुष्कर धामी स्वयं झंडा लेकर तिरंगा सम्मान यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान नगर निगम चेयरमैन गजराज बिष्ट सहित सभी नेता स्थानीय विधायक बंशीधर भगत, दीवान विषय, राम सिंह कैडा, डॉक्टर मोहन बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का भाजपा प्रदेश स्तर और दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी सहित सभी लोगों ने तिरंगा सम्मान यात्रा में शामिल होकर देश प्रेम को प्रदर्शित किया।




More Stories
*ब्रेकिंग न्यूज* १८ मई को लगेगा शिविर! न्यायमूर्ति कुंवरपुर पहुंच रहे हैं! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
लालकुआँ:- पलायन पर कवि गोकुलानंद की कविता….
देहरादून:-मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर लगी मोहर,