
हल्द्वानी। कांग्रेस पार्टी एक जून को हल्द्वानी में एक विशाल रैली आयोजित कर रही है जिसके लिये इसकी तैयारी के सिलसिले में आज स्वराज आश्रम हल्द्वानी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य , Aicc महामंत्री गुरदीप सिंह सपल , AICC के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश
, विजय सारस्वत ,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण , जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल, किसान प्रकोष्ठ नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल,महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट , राजेंद्र खनवाल, महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस ,एन एस यू आई व वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में व्यापक चर्चा हुई।

सभी नेताओं ने एक जून को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए एकजुट होने पर जोर दिया। कांग्रेस इस रैली के दौरान आने वाले पंचायत चुनाव पर भी तरकश से तीर चला चला सकती है।

कांग्रेस नेता आज पूरे जोश ख़रोश से भाषण कर रहे थे जिसे देख लग रहा था कि सत्ता की छटपटाहट कांग्रेस के बड़े नेताओं में अभी से दिखने लगी है। आने वाले 27 के चुनाव की तैयारी भी कांग्रेस करने लगी है और हर जगह पर्यवेक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं।














More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राज्यपाल! पढ़ें नैनीताल अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अपने ही कर्मचारी से मांग रहा था रिश्वत! विजिलेंस टीम ने 50 हजार के साथ रंगे हाथ दबोचा! पढ़ें बागेश्वर जिले की अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: नदियों में खनन! पहाड़ में बारिश! नंधौर नदी में मची भगदड़! पढ़ें खनन पर ताजा अपडेट…