डामटा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज बस जहां से खाई में गिरी उस जगह का दौरा किया और घटना के हर बिंदु पर जानकारी ली। मध्यप्रदेश के पन्ना शहर से चारधाम यात्रा में प्रतिभाग करने आए तीर्थ यात्रियों की बस गिरने से मौत के बाद कोहराम मचा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित साह ने तक इस घटना पर गहरा शोक जताया है। इसके बाद एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने संयुक्त रूप से घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। बताते चलें घटना की जानकारी मिलने के बाद से सीएम पुष्कर धामी कंट्रोल रूम में बैठकर स्थिति पर नजर रख रहे थे। मृतकों के परिजनों को दो लाख केंद्र और एक लाख उत्तराखंड सरकार ने देने का एलान किया है और घायलों को भी सहायता की घोषणा की गई है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने घटना पर गहरा दुःख ब्यक्त किया है।

















More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: पाकिस्तान का फूंका पुतला! पढ़ें किसके नेतृत्व में लोगों ने फूंका पुतला… (वीडीओ देखें)
* ब्रेकिंग न्यूज * चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश! पढ़ें महत्वपूर्ण बैठक में सीएम पुष्कर धामी ने क्या कहा…
ब्रेकिंग न्यूज: सीएस ने किया केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्था का धरातलीय निरीक्षण! पढ़ें क्या दिए निर्देश…