
लालकुआं/नैनीताल।
माता के भक्त गुप्त नवरात्रि पर्व की तैयारी में जुटने लगे हैं और माता के मंदिर सजाने की तैयारी भी शुरू होने लगी है। शास्त्र के अनुसार हर साल चार नवरात्रि होती हैं जिसमें दो सामान्य और दो गुप्त होती हैं। गुप्त नवरात्रि 30 जून से 9 जुलाई तक होगी। इसमें उपासना की जाती है और मां की दश महाविद्या की साधना होती है। जिसमें मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुन्दरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्न मस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमरावती, मां बग्लामुखी, मातंगी, कमला देवी की उपासना की जाती है। इस गुप्त नवरात्रि में भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मां की आराधना करते हैं और सिद्धि प्राप्त किया करते हैं।

More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…