हैदराबाद। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने आठ साल के कार्यकाल में अल्प संख्यक समुदाय का दिल जीतने का काम किया है इसका प्रमाण पिछले दिन बीते लोकसभा उपचुनाव में मिला उत्तर प्रदेश के रामपुर और आजम गड़ में मुस्लिम समाज ने भाजपा पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को मुस्लिम और ईसाई मित्रों को भी अपने संग जोड़ते हुए *वसुधैव कुटुंबकम* के मार्ग पर चलना होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा सरकार का लक्ष्य तुष्टिकरण नहीं बल्कि योजनाओं का तृप्तिकरण है। उन्होंने कहा लोकतंत्र में जातिवाद, परिवार वाद के लिए अब कोई जगह नहीं बची है। विपक्ष के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी है इसका उधारण पीएम म्यूजियम है जिसमें किसी के साथ किसी तरह का भेद भाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा ने तो काग्रेस नेताओं की तक विशाल मूर्ति स्थापित की है। उन्होंने कहा भाजपा संगठन का हर सदस्य जिम्मेदार है उसे विपक्ष से सीखना चाहिए कि उसने क्या ऐसी गलती की जिस कारण आज विपक्ष की ये गत हुई है। पीएम ने युवाओं का आह्वान किया कि वह देश हित में भाजपा से जुड़ें। उन्होंने कहा * एक भारत, श्रेष्ठ भारत* के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सबको भाजपा से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा भाजपा हर वर्ग को सम्मान देती है इसका ताजा उदाहरण राष्ट्रपति पद के लिए राजग प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू हैं मैं उनकी उम्मीदवारी की सराहना करता हूं। उन्होंने कहा भाजपा सभी को साथ लेकर चलेगी इसके लिए हर घर व है वर्ग, धर्म तक भाजपा कार्यकर्ता जायेगा। वह कहते हैं देश की जनता सच के करीब आ रही है जिससे परिवार वाद व जातिवाद, तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दल लुप्त होने के कगार पर आ गए हैं। पार्टी के नेता व गृह मंत्री अमित शाह ने कहा लोकतंत्र में जातिवाद, वंश वाद, तुष्टिकरण करना सबसे बड़ा पाप है और ये लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार को चार दशक तक अब कोई हटा नहीं सकेगा। वह बोले आने वाले समय में बंगाल, तेलंगाना से भी परिवारवाद का समापन होगा। उन्होंने कहा संगठन मजबूत रहे आने वाले समय में विपक्ष नाम का कोई परिवार वादी दल टिक नहीं सकता। उन्होंने कहा परिवार वादी दल अपने ही अंदर कलह से जूझ रहे हैं इसलिये भाजपा सरकार विकास पर अपना ध्यान केंद्रित करके चल रही है। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी को गुजरात दंगों में क्लीन चिट मिल जाने की सराहना करते कहा पूरे देश ने देखा कि पीएम नरेन्द्र मोदी को गुजरात दंगे में किस तरह फंसाया गया था। उन्होंने कहा देश का राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है। उन्होंने विजय संकल्प सभा में कहा तेलंगाना में जल्द भाजपा सरकार बनेगी।

















More Stories
“ब्रेकिंग न्यूज* अपने प्रिय साथी की याद में बिंदुखत्ता पहुंचे कई रंगकर्मी! पढ़ें लोक गायक स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा की प्रथम पुण्य तिथि अपडेट…
*ब्रेकिंग न्यूज*आपदा प्रबंधन टीम ने किया चोरगलिया के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण! पढ़ें चोरगलिया अपडेट…
*ब्रेकिंग न्यूज* एक सप्ताह में नदी से हटा लें मजदूर अपनी झोपड़ियां! पढ़ें क्या दी चेतावनी…