
देहरादून। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंची हैं द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचीं। यहां से वे सड़क मार्ग से होते हुए देहरादून कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पहुंची।शहीद स्थल पर उन्होंने उत्तराखंड के आंदोलनकारियों और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड पारंपरिक ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के कई नेताओ ने उनका स्वागत किया। आज उनका देहरादून प्रवास है। इस दौरान मुर्मू मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित सेफ हाउस में पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों से मुलाकात करेंगी। संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बीजेपी के सभी 47 विधायकों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है।










लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: नरेश चंद्रा को सीपीपी का बनाया गया वाइस प्रेसिडेंट! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज*हिंदू को भारत में ही अल्प संख्यक बनाने की तैयारी*! पढ़ें *जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा* को क्या मिली थी जिम्मेदारी…
ब्रेकिंग न्यूज: पुत्र के बालिक होने पर भी अब पेंशन बंद नहीं होगी! पढ़ें यूके सरकार की कैबिनेट के निर्णय…