
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है। उनका इस शीर्ष संवैधानिक पद पर निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है। उन्होंने कहा, वह देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति है, जिनका जन्म आजाद भारत में हुआ है।संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति के रूप में देश ने एक ऐसे महत्वपूर्ण कालखंड में चुना है, जब हम अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। कुछ दिन बाद ही देश अपनी स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे करेगा। यह महज एक संयोग है कि जब देश अपनी आजादी के 50वें वर्ष का पर्व मना रहा था तभी उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी और आजादी के 75वें वर्ष में उन्हें यह नया दायित्व मिला है। राष्ट्रपति ने समस्त देशवासियों, विशेषकर युवाओं व महिलाओं को यह विश्वास दिलाया कि इस पद पर कार्य करते हुए उनके हित सर्वोपरि होंगे।नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी और कहा कि उनका देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को संभालना भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है।मोदी ने एक के बाद एक किए गए ट्वीट में कहा, पूरे देश ने आज गर्व से द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते देखा। उनका पदभार ग्रहण करना भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है।





More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * आतंक के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष की दरकार! पढ़ें क्या चाहती है जनता…
* ब्रेकिंग न्यूज * विवाह पंजीकरण को लगेंगे शिविर! पढ़ें कब से कब तक लगेगा शिविर…
Breking news: *जाओ मोदी से कह देना* कहा और *पति को आंखों के सामने भून डाला* जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में दर्जनों लोग बेकसूर भून डाले! पढ़ें *पहलगाम* अपडेट…