


हल्द्वानी। मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय विपिन सांघवी, वरिष्ठ न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय एस के मिश्रा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा आज सांय को सिविल कोर्ट हल्द्वानी व रामपुर रोड़ पंचवाटिका में फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। • प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, जिला जज राजेन्द्र जोशी, अपर जिला जज हल्द्वानी नीलम, पोक्सो विशेष न्यायाधीश नन्दन सिंह राणा व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश सिंह ने फलदार, आंवला, बेल व अन्य पौधों का रोपण किया। • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण व सम्वर्द्धन की दिशा में फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया है जिससे पर्यावरण संरक्षित रहेगा व संतुलित होगा। • इस अवसर पर प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / सिविल जज पुनीत, सचिव तहसील विधिक सेवा समिति विशाल गोयल, अपर मुख्य न्यायाधीश अखिलेश पांडेय व अन्य न्यायिक गण उपस्थित थे।










More Stories
Breking news: गर्मी से निजात पाने को चार दोस्त नदी में कूदे एक डूबा! पढ़ें कहां का है मृतक…
Breking news: छोटी मछली के बाद अब मगरमच्छ पकड़े जा रहे हैं! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी के जनपद में दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई खराबी! इमरजेंसी लैंडिंग! पायलट को मामूली चोट! यात्री सकुशल! पढ़ें खास अपडेट…