

लालकुआं। आज यहां आम आदमी पार्टी ने भी तिरंगा फहराने में देर नहीं लगाई। आप नेता सीएस पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनभर आप कार्यकर्ता शहीद स्मारक पहुंचे और तिरंगा लहराया और वंदे मातरम् गीत गया। इस अवसर पर आप नेता सीएस पाण्डेय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सबसे बड़ा तिरंगा फहराकर साबित किया है कि आम आदमी पार्टी राष्ट्र को सर्वोपरि समझती है। उन्होंने कहा आज तिरंगे को वह भी सीने से लगा रहे हैं जो कभी तिरंगे का अपमान करते थे। उन्होंने कहा तिरंगा भारत की आन बान और शान है इसलिए तिरंगे का सम्मान देश का सम्मान है। इस मौके पर जगदीश रोतेला, प्रेम बल्लभ, हरीश पांडे, मन्नू धामी, महेंद्र कुमार, राजीव भुल्लर सहित कई लोग मौजूद रहे।










More Stories
Breking news: गर्मी से निजात पाने को चार दोस्त नदी में कूदे एक डूबा! पढ़ें कहां का है मृतक…
Breking news: छोटी मछली के बाद अब मगरमच्छ पकड़े जा रहे हैं! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी के जनपद में दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई खराबी! इमरजेंसी लैंडिंग! पायलट को मामूली चोट! यात्री सकुशल! पढ़ें खास अपडेट…