
नई दिल्ली।
जो डराता है वो समझो डरता है मैं जनता की जितनी समस्या उठाता हूं उतना मुझे परेशान किया जाता है ये बात आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कही। उन्होंने कहा कांग्रेस ने देश के लिए बलिदान दिया है और कांग्रेस एक विचारधारा है। उन्होंने कहा कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर अब सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा पूरे देश में हर जगह आरएसएस के लोगों को बिठा दिया गया है विपक्ष को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा मीडिया भी सच को सामने लाने में डर रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद भवन परिसर कूच को चले गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस का हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसे सुरक्षा बलों ने ये कहते हुए रोक दिया की इसकी अनुमति नहीं है। हल्ला बोल में कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी जैसे मुद्दे उठा रही है। इस मार्च में सोनिया गांधी, राहुल गांधी , प्रियंका गांधी वाड्रा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: पुत्र के बालिक होने पर भी अब पेंशन बंद नहीं होगी! पढ़ें यूके सरकार की कैबिनेट के निर्णय…
ब्रेकिंग न्यूज: जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की आलीशान कोठी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया! पढ़ें सौ करोड़ की विदेशी फंडिंग पाने वाले अपराधी का इतिहास…
ब्रेकिंग न्यूज: आलिया भट्ट की पूर्व निजी सहायक (सचिव) वेदिका प्रकाश शेट्टी को मुंबई की जुहू पुलिस ने 77 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में किया गिरफ्तार! पढ़ें ताजा अपडेट…