
बिंदुखत्ता। क्षेत्र के विकास को क्या उचित पहल हो इसे लेकर स्थानीय विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट ने आज यहां एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया जिसमें सभी जन संगठनों के लोग उपस्थित थे बैठक में विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने प्रारंभिक बात रखते हुए कहा की विधायक निधि के 5 वर्ष के सभी पैसे भी अगर लगा दिए जाएं तब भी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता इसलिए क्या किया जाए कि इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। इस विषय पर उपस्थित लोगों ने अपने अपने विचार रखते हुए कहा कि राजस्व गांव के लिए एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए। बैठक में सभी संगठनों के लोग उपस्थित थे सबने राजस्व गांव के लिए अपने विचार रखे। कुछ लोगों ने नगर पालिका की भी पैरवी की लेकिन जनमत राजस्व गांव के लिए था। बैठक में वक्ताओं ने कहा सरकार बिंदुखत्ता को राजस्व गांव उड़ीसा की तर्ज पर बना सकती है। इसके अलावा लोगों ने कहा अन्य वन खत्तों से बिंदुखत्ता को अलग करके इसकी लड़ाई लड़ी जाए।

राजस्व गांव संघर्ष समिति के संयोजक जीवन जोशी ने कहा बिंदुखत्ता को नगर पालिका नहीं राजस्व गांव ही बनाया जाना चाहिए क्योंकि यहां ग्रामीण परिवेश है। अर्जुन नाथ ने कहा जैसे भी हो बिंदुखत्ता का विकाश हो चाहे पालिका बने या राजस्व गांव बने। प्रमोद कालोनी ने कहा पहले राजस्व गांव ही बनाया जाना चाहिए और नहीं बनने पर विकल्प पर विचार हो। दीपक जोशी ने कहा राजस्व गांव बने या परिषद बने। भुवन जोशी ने कहा राजस्व गांव बने। कविराज धामी ने कहा राजस्व गांव बने या नगर पालिका जी भी बने विकास होना चाहिए। उमेश भट्ट ने कहा ग्रामीण परिवेश को देख राजस्व गांव ही बनाया जाना चाहिए। पूर्व सैनिक संगठन ने भी राजस्व गांव की पैरवी की। अधिकांश लोगों ने राजस्व गांव के लिए अपने विचार रखे। कुछ लोगों ने कहा राजस्व गांव नहीं बनने की हालत में विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है। अधिकांश लोगों ने विधायक डॉ मोहन बिष्ट की इस पहल का स्वागत किया। लोगों ने कहा विधायक की पहल सराहनीय है।

विधायक ने कमेटी की अगली बैठक 21 अगस्त को रखते हुए कहा कि आम जनता जो चाहेगी प्रदेश सरकार वह करेगी। उन्होंने कहा जिसे भी को सुझाव देना है उनको दे सकते हैं। बैठक में दीप जोशी, खिलाफ सिंह दानू, प्रकाश आर्या, भुवन भट्ट, मनोहर मेहरा, प्रकाश मिश्रा, एडवोकेट दुर्गा सिंह मेहता, मनोज बसनायत, नवीन पपोला, लक्ष्मण जग्गी सहित करीब चालीस जनप्रतिनिधि इस सर्व दलीय बैठक में मौजूद रहे। लोगों ने विस्तार से बातचीत रखी और अपने अपने सुझाव रखे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: पुत्र के बालिक होने पर भी अब पेंशन बंद नहीं होगी! पढ़ें यूके सरकार की कैबिनेट के निर्णय…
ब्रेकिंग न्यूज: जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की आलीशान कोठी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया! पढ़ें सौ करोड़ की विदेशी फंडिंग पाने वाले अपराधी का इतिहास…
ब्रेकिंग न्यूज: आलिया भट्ट की पूर्व निजी सहायक (सचिव) वेदिका प्रकाश शेट्टी को मुंबई की जुहू पुलिस ने 77 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में किया गिरफ्तार! पढ़ें ताजा अपडेट…