
बिंदुखत्ता। आज यहां बिंदुखत्ता भाजपा अध्यक्ष दीपक जोशी ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश अमृत महोत्सव में हिस्सा लेने को तैयार है लेकिन विपक्ष की नींद हराम हो गई है। उन्होंने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के नेतृत्व में देश आजादी के 75 वर्ष पर हर घर तिरंगा लहरा रहा है। कहा अब देश बदल रहा है लोग अपनी मिट्टी से प्यार कर रहे हैं जिसका प्रमाण अमृत महोत्सव में दिख रहा है। उन्होंने कहा लालकुआं विधान सभा चुनावों का केंद्र बिंदु बिंदुखत्ता रहा है इसलिए बिंदुखत्ता हर कार्यक्रम में सबसे आगे रहता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के आगमन पर निकली तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बातचीत में दूरगामी नयन से कहा कि अब जनता राष्ट्रवाद की भावना को तेजी के साथ अंगीकार कर रही है जो भाजपा के लिए सकारात्मक वैचारिक स्तर पर जीत से कहीं कम नहीं है। उनका कहना था भाजपा का देश में विकल्प नहीं है इसलिए चालीस साल तक भाजपा सरकार को कोई हिला नहीं सकता। इस अवसर पर कई अन्य कार्यकर्ता भी मंडल अध्यक्ष के साथ बातचीत के दौरान मौजूद थे।















More Stories
लालकुआं :- खनन स्टॉक को लेकर SDM और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी बहस…. देंखे VIDEO
ब्रेकिंग न्यूज:-बिक गई सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल! पढ़ें कितने करोड़ में हुआ सौदा…
Lalkuan:- सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित हुआ बहुउद्धेशीय शिविर, बोले लालकुआँ विधायक…VIDEO