
लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं में आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के स्टाफ एवं कर्मचारी कॉलोनियों के सभी निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस तिरंगा यात्रा में बच्चों एवं महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कारखाने के सुरक्षा जवानों के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा सेंचुरी स्टाफ कॉलोनी द्वार से प्रारंभ होकर देश भक्ति के नारों के साथ घोड़ानाला वर्कर कॉलोनी होते हुए 25 एकड़ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर से आकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा के समापन स्थल पर कालोनी वासियों, श्रम संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रबंधन वर्ग के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे।वक्ताओं ने सभी से देश की एकता और अखंडता को हर स्थिति में मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा समापन स्तर पर सभी के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर सीईओ विजय कौल, एचआर हेड एपी पांडे, जीएम एस के बाजपेयी, जी एम (सी एस आर) नरेश चंद्रा, हेमेंद्र राठौर, रवि प्रताप सिंह ,सुमित ,पीआरओ भरत पांडे मौजूद रहे ।










लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ITBP जवान की अपर पीसीएस की मुख्य परीक्षा छूटने का मामला, HC ने आयोग को दिया निर्देश – NAINITAL HIGH COURT
Lalkuan News:-अश्लील तस्वीर भेज शादी तुड़वाने वाले लालकुआं निवासी युवक को चार वर्ष की जेल … मंगेतर को भेजी थी फ़ोटो….
लालकुआँ:-मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री आ रहे हैं हल्दूचौड़, विधायक ने करी ये अपील…VIDEO