
ऋषिकेश। विगत 26 अप्रैल को एक मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लक्सर की उप जिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया आज जिंदगी की जंग हार गई। वह लक्सर में मार्ग दुर्घटना में घायल हो गई थीं जिनका यहां एम्स में इलाज चल रहा था। आईपीएस अधिकारी संगीता कन्नौजिया के निधन पर समूचे राज्य में दुःख व्यक्त किया जा रहा है। प्रशासन स्तर पर भी शोक व्यक्त किया जा रहा है। एक युवा और होनहार अधिकारी की असमय मौत से हर कोई दुखी है। सीएम पुष्कर धामी ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि एक होनहार अधिकारी की असमय मौत से वह बेहद दुखी हैं। इधर सचिवालय में भी शोक की लहर देखी गई।





More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज* सीजन शुरू होने से पहले जाम की हालत देखने लायक! पढ़ें खैरना पुल अपडेट…
* ब्रेकिंग न्यूज * शटल सेवा से होगा अब पहाड़ का सफर! पर्यटकों की सुविधा को बनेगा कंट्रोल रूम! पढ़ें क्या नया होने जा रहा है…
*ब्रेकिंग न्यूज* 21 अप्रैल को सुरक्षा गार्ड बनिए! पढ़ें रोजगार से जुड़ी अपडेट…