
बिन्दुखत्ता। यहां जय अजंडी बुबू श्री रामलीला कमेटी चित्रकूट तिवारी नगर द्वारा प्रस्तुत रामलीला मंचन में नित्य भारी भीड़ लग रही है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष मनोहर सिंह दसोनी प्रबंधक मनोज कोश्यारी, कोषाध्यक्ष अर्जुन भंडारी, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह राणा, उप प्रबंधक गौरव जोशी, सचिव कविंद्र कोरंगा, उप सचिव बसंत जोशी, प्रताप कोश्यारी सहित कई लोग कमेटी में त्याग भाव से जुटे हैं। आज आठवीं रामलीला में सेवा निवृत सहायक अभियंता व आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन सचिव सीएस पाण्डेय ने भी बतौर अतिथि रामलीला में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा रामलीला हमें अनुसाशन व कर्तव्य का बोध करवाने का काम करती है। उन्होंने कहा भगवान ने जिस मर्यादा का जीवंत उदाहरण रामलीला में दिया वह आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने भगवान राम के आदर्शों पर चलने की अपील करते कहा भगवान राम सबके हैं। संचालन प्रवीन कोश्यारी कर रहे हैं।





More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * इंद्रानगर, संजयनगर, खुरियाखत्ता के तटीय भाग का प्रशासन ने किया निरीक्षण! पढ़ें कितने मीटर सुरक्षा दीवार का गया है प्रस्ताव…
रोजगार समाचार:- UKSSSC ने जारी किया नई भर्ती का कैलेंडर… देंखे पूरी लिस्ट…
* ब्रेकिंग न्यूज * पुलिस को बांगर सीमेंट कंपनी ने भेंट किए बेरीकेटिंग! पढ़ें किसने जताया आभार…