
संपादकीय
जीवन की कलम से…
देश के छः राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, ओडिशा में ये चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि सभी सीटों पर 7 अक्टूबर को आचार संहिता लागू हो जायेगी और नामांकन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर होगी। सभी सातों सीटों पर तीन नवंबर को मतदान होगा और सभी सीटों के परिणाम 6 नवंबर को निकाले जाएंगे। इन छः राज्यों में उपचुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी की गई है। लोग सभा चुनाव से पूर्व होने जा रहे इस उप चुनाव को राजनीतिक गलियारों में रिहर्षल के तौर पर देखा जा रहा है। इस उप चुनाव के लिए सभी बड़े दल जोर मारेंगे ऐसी चर्चा हो रही है। छः राज्यों का जनादेश इसे समझा जायेगा ऐसी चर्चा होने लगी है। भाजपा को विश्वास है वह सभी सीटें जीतेगी। कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के साथ इन चुनावों को जीतना चाहेगी। इसके अलावा अन्य छोटे दल भी अपना जोर मारेंगे। छः राज्यों में विधानसभा उप चुनाव एक साथ कराए जाने से हर दल में जीत का जुनून देखने को मिल रहा है। ये तो चुनाव परिणाम आने के बाद 06 नवंबर को ही ज्ञात होगा कि जनता ने उप चुनाव में किसे जनादेश दिया है। राजनीतिक गलियारों में ये उप चुनाव खासा चर्चा का विषय बना है। छः राज्यों की जनता का जनादेश क्या होगा ये देखने लायक होगा। राजनीतिक पार्टियों में हलचल है कि जिस दल को जनता बहुमत देगी वही दल 2024 के लोकसभा चुनावों में सरकार बनाएगा। कुल मिलाकर यह उप चुनाव खासा चर्चा का विषय बनने जा रहा है।





More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * इंद्रानगर, संजयनगर, खुरियाखत्ता के तटीय भाग का प्रशासन ने किया निरीक्षण! पढ़ें कितने मीटर सुरक्षा दीवार का गया है प्रस्ताव…
रोजगार समाचार:- UKSSSC ने जारी किया नई भर्ती का कैलेंडर… देंखे पूरी लिस्ट…
* ब्रेकिंग न्यूज * पुलिस को बांगर सीमेंट कंपनी ने भेंट किए बेरीकेटिंग! पढ़ें किसने जताया आभार…