Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

देहरादून:जाने क्या है ‘‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी’ योजना जिसे 4 नवंबर को शुरू करने जा रहा है ग्राम्य विकास विभाग…

खबर शेयर करें -
  • 4 नवंबर को शुरू होगी राज्य में मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
  • 1 लाख 25 हजार महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने की तैयारी

देहरादून, मुख्य संवाददाता। ग्राम्य विकास विभाग स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभाग ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी’ योजना शुरू करने जा रहा है।ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास में शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने कहा कि नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभाग अपनी जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएगा। इसी क्रम में चार नवंबर को ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी’ योजना शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इसकी लांचिंग करेंगे। योजना के तहत राज्य गठन के 25वें साल वर्ष 2025 तक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कुल तीन लाख 67 हजार महिलाओं में से सवा लाख को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाते हुए, उनकी सालाना आय एक लाख के पार पहुंचाई जाएगी।जोशी ने कहा कि इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को भी आवास दिए जाएंगे, इसलएि आवास आवंटन की प्रक्रिया समय रहते पूरी कर ली जाए । इसी प्रकार कार्यक्रम के दौरान कौशल योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य राज्य की आर्थिकी की धुरी महिलाओं को मजबूत करना है। इस अवसर पर ग्राम्य विकास विभाग के सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल, अपर सचिव आनंद स्वरूप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले विस्फोटक सामग्री पकड़ी! पुलिस जांच में जुटी...

26 हजार महिलाएं हो चुकी हैं लखपति

ग्राम्य विकास विभाग के अधीन 2014 में राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यक्रम लागू हुआ था। योजना का असर जानने के लिए विभाग विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति का आकलन कर रहा है। नोडल अधिकारी प्रदीप पांडेय के मुताबिक अब तक 26 हजार से अधिक महिलाओं की सालाना आय एक लाख के पार पहुंच चुकी है। इसी तर्ज अब शेष महिलाओं की भी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। स्वयं सहायता समूह विभिन्न तरह के उत्पाद तैयार करने के साथ ही कई जगह मार्केटिंग का काम भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज*हिंदू को भारत में ही अल्प संख्यक बनाने की तैयारी*! पढ़ें *जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा* को क्या मिली थी जिम्मेदारी...

ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में सुधार सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य है। महिलाएं पहाड़ में जीवन की धुरी हैं, महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होंगी तो पूरा परिवार सुधरेगा। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना इस दिशा में अहम प्रयास साबित होगी।

-गणेश जोशी, ग्राम्य विकास मंत्री

Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें