
हल्द्वानी, संवाददाता। जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसाइटी हल्द्वानी की ओर से शुक्रवार को जोहार जन मिलन केंद्र में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह पांगती ने बताया कि दो दिवसीय जोहार महोत्सव 29 अक्तूबर शनिवार से शुरू हो रहा है। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।अध्यक्ष पांगती ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के चलते महोत्सव सूक्ष्म तरीके से आयोजित किया गया था। लेकिन इस बार धूमधाम से मनाया जाएगा। गढ़वाल और कुमाऊं के लोकप्रिय गायकों व नृत्य कलाकारों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रतिभावान कलाकारों को भी मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा। महोत्सव में अभिनेता हेमंत पांडे और जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट भी शिरकत करेंगी।दिन में क्षेत्र के विकास से सम्बन्धित गोष्ठी, पेंटिंग, ऐपण, कुमाऊं बोली में निबंध भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शौका व्यंजन, कुटीर उद्योग व जड़ी बूटी और कपड़ों आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे। महोत्सव में पहाड़ी रामलीला के कुछ अंश भी दिखाए जाएंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपनी लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना, आपस में जुडे़ रहना, नए लोक कलाकारों को प्रोत्साहित और दर्शकों का मनोरंजन करना है। इस दौरान संरक्षक गजेन्द्र सिंह पांगती, देवेन्द्र सिंह धर्मशक्तू, सचिव धीरेन्द्र सिंह पांगती, कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र सिंह टोलिया, कोषाध्यक्ष धाम सिंह मर्तोलिया आदि मौजूद रहे।
महोत्सव में आज
● झांकी 1030 बजे जोहार मिलन केंद्र से एमबी इंटर कालेज मैदान तक निकाली जाएगी।● झांकी में 200 से ज्यादा महिलाएं उपस्थित रहेंगी और धारचूला की रं संस्कृति देखने को मिलेगी।● 1245 बजे से महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य और गायन किया जाएगा।● 04 बजे शाम से से सांस्कृतिक संध्या, 7 बजे से पुरस्कार वितरण● 08 बजे रात से कुमाऊं व गढ़वाल के प्रख्यात कलाकार गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: ऑपरेशन कालनेमि” नैनीताल में भी हुआ शुरु! पढ़ें ताजा अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: ब्रिटिश कालीन नक्शों के संरक्षण की कवायद शुरू! पढ़ें कमिश्नर दीपक रावत की पहल…
ब्रेकिंग न्यूज: जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनीता बेलवाल का जन संपर्क अभियान तेज! पढ़ें गौलापार/चोरगलिया खेड़ा अपडेट…