
बिंदुखत्ता। उत्तराखंड डेरी फेडरेशन के पूर्व डायरेक्टर व वरिष्ट कांग्रेस नेता भगवान सिंह धामी को पितृ शोक हो गया है। बिंदुखत्ता भूमि आंदोलन के नेता रहे भगवान धामी के पिता मदन सिंह धामी की दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। गत दिवस उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज चित्रशिला रानीबाग में किया जाएगा। मदन सिंह धामी के निधन पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, बिंदुखत्ता प्रेस क्लब अध्यक्ष जीवन जोशी, कांग्रेस नेता प्रमोद कलोनी, सरदार गुरदीप सिंह, पुष्कर दानू, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, बलवंत दानू, देवीदत्त पांडे, भुवन पांडे सहित अनेकों लोगों गहरा दुःख व्यक्त किया है।





More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * पहलगाम घटना के खिलाफ पाकिस्तान का फूंका पुतला! पढ़ें क्या बोले भाजपा कार्यकर्ता…
* ब्रेकिंग न्यूज * आतंक के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष की दरकार! पढ़ें क्या चाहती है जनता…
* ब्रेकिंग न्यूज * विवाह पंजीकरण को लगेंगे शिविर! पढ़ें कब से कब तक लगेगा शिविर…