
लालकुआं। आज पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का के आवास पर पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री व देश के कई हिस्सों में पार्टी की जिम्मेदारी निभा चुके सुरेश भट्ट ने हिंदी साप्ताहिक दूरगामी नयन से एक मुलाकात में कहा कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है देश को पीएम नरेंद्र मोदी जैसा मुखिया मिला है जिसके चलते देश और प्रदेश का परिदृश्य बदल रहा है। उन्होंने कहा भाजपा एक परिवार है आज दुनियां में सबसे बड़ा संगठन है।
उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तराखंड की पांचों सीटें फतह करेगी। वह कहते हैं भाजपा आज देश और प्रदेश की जरूरत बन गई है। उन्होंने दूरगामी नयन से बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। वह इसके बाद पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का एवम मंडल अध्यक्ष (हल्द्वानी पूर्वी) मुकेश बेलवाल के साथ स्व. एनके कपिल के आवास भी गए उन्होंने स्व. कपिल को महान मजदूर नेता बताते हुए उनको असरुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
Haridwar News:-112 परिवहन आरक्षी प्रशिक्षुओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ…
UKSSSC भर्ती :- LT भर्ती को लेकर बड़ी खबर, सैकड़ों अभ्यर्थियों को मिली राहत, जल्द होगी नियुक्ति – देंखे VIDEO
लालकुआँ:-मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री आ रहे हैं हल्दूचौड़, विधायक ने करी ये अपील…VIDEO