
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस मुख्यालय में “उत्तराखण्ड पुलिस मंथन-चुनौतियाँ एवं समाधान” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट एवं सशक्त बनाने के लिए फिटनेस और पर्सेप्शन मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तीन दिवसीय मंथन में कानून और व्यवस्था को और मजबूत बनाने एवं जन सरोकारों से जुड़े मामलों पर भी मंथन होगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इसमें पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में कांस्टेबल के 1000 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिन 1521 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने तक 1521 PRD जवानों द्वारा अस्थाई सेवा भी प्रदान की जायेगी। अल्मोड़ा व श्रीनगर महिला थानों में साइबर थाने खोले जाएँगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहरी लोगों के सत्यापन का अभियान लगातार चलाया जाए व भ्रष्टाचार करने वालों पर भी सख्त कारवाई की जाए। ट्रैफिक व्यवस्थाओं का बेहतर संचालन किया जाए एवं जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए साथ ही नो पेंडेंसी के आधार पर कार्य किये जाएं। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार एडीजी श्री पी.वी.के प्रसाद, श्री अमित कुमार सिन्हा, श्री वी. मुरूगेशन, आईजी श्री ए.पी अंशुमन, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
Haridwar News:-112 परिवहन आरक्षी प्रशिक्षुओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ…
UKSSSC भर्ती :- LT भर्ती को लेकर बड़ी खबर, सैकड़ों अभ्यर्थियों को मिली राहत, जल्द होगी नियुक्ति – देंखे VIDEO
उत्तराखंड में डेमोग्राफी चेंज : 24 साल में 16 प्रतिशत हुई देवभूमि में मुस्लिम आबादी