


नैनीताल। मकर संक्रान्ति पर्व पर उत्तराखंड में विशेष रूप से घुघुतिया त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग सूर्य के मकर राशि में आने के बाद शुभ कर्म प्रारम्भ कर देते हैं। मकर संक्रान्ति पर्व उत्तराखंड में उत्तरायणी के रूप में मनाया जाता है। गंगा पार वाले एक दिन पहले और वार वाले दूसरे दिन त्योहार मनाते हैं। फिर कौवे को बुलाने की परंपरा है। कहते हैं कौवा जिस घर से घुघुते खा जाता है वह घर पूरे साल खुशियों में रहता है। इसके बाद बच्चे घुघुते की माला जिसमें नारंगी डाल कर गले में पहनते हैं और खूब मजे उड़ाते हैं। पतंग भी कई जगह उड़ाई जाती है। इसके बाद त्योहार को एक दूसरे के घर देने की भी परंपरा है। मकर संक्रान्ति पर्व के बाद शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। सूर्य के उत्तरायण होने पर ये त्योहार मनाया जाता है। उत्तराखंड में ये त्योहार दो दिन तक मनाया जाता है। बेहद सादगी से मनाया जाता है ये पर्व इस अवसर पर बागेश्वर सहित कई जगह मेले आयोजित होते हैं जिसमें उत्तराखंड की संस्कृति का लोग प्रदर्शन लोग करते हैं।










More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…