


बिन्दुखत्ता। यहां हाट कालिका माता मंदिर में शिवपुराण की तैयारी जोरों पर चल रही है। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर के पुजारी पंकज खोलिया व अध्यक्ष संतोष सनवाल ने बताया मंदिर के सभी भक्त अपने अपने स्तर से लगे हैं।
बताते चलें हाट कालिका मंदिर में हर साल भागवत पुराण कथा का प्रचलन पूर्व से ही चला आ रहा है। मंदिर के प्रति लोगों की आस्था के चलते नवरात्र में यहां दर्शन को तक लंबी लाइन लगी रहती है।
आस्थावान कहते हैं मां हाट कालिका से जो मांगों को वह देने वाली है सिर्फ आस्था होनी चाहिए। हाट कालिका मंदिर बिन्दुखत्ता का ऐतिहासिक स्थान हैं जहां हमेशा भक्तों का आना जाना लगा रहता है।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: येल्लो अलर्ट जारी! पढ़ें मौसम अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…