Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

राज्य में बंदरों व जंगली जानवरों से खेती बचाई जानी जरूरी : धामी! पढ़ें भारतीय वन सेवा संघ के अधिवेशन में क्या कुछ हुआ…

Ad
खबर शेयर करें -

दूरगामी नयन डेस्क

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजपुर रोड स्थित मंथन सभागार में भारतीय वन सेवा संघ, उत्तराखण्ड के वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस अधिवेशन में वन एवं पर्यावरण से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी।

इस तरह के आयोजनों से अधिकारियों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलता है, जिससे कार्य करने की गति में भी तेजी आती है। उन्होनें कहा कि हमें इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में समन्वय बनाकर विकास कार्यों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के साथ आगे बढ़ना है। पर्यावरण संरक्षण के कार्य के साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की वन विभाग की बड़ी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: हाईकोर्ट ऑर्डर: बनभूलपुरा बहुचर्चित प्रकरण में इंस्पेक्टर नीरज भाकुनी पर गिरी गाज! पढ़ें ताजा अपडेट...

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि मसूरी में आयोजित चिंतन शिविर में वन विभाग को राज्य में बंदरों एवं अन्य जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान को बचाने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने को कहा गया था। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि इस दिशा में विभाग द्वारा तेजी से प्रयास किये जा रहे होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Breking news: सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाकर चल रहे तीन मदरसे जिला प्रशासन ने किए सील! पढ़ें हरिद्वार जनपद अपडेट...

इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव डॉ. समीर सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत सुश्री ज्योत्सना सितलिंग, आईएफएस एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल लाल एवं भारतीय वन सेवा संघ, उत्तराखण्ड के अधिकारी मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad