
लालकुआं। आज यहां जवाहर नगर वार्ड तीन में कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, रामबाबू मिश्रा, हरेंद्र बोरा, सरदार गुरदीप सिंह सहित कई नेताओं ने लालकुआं में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जिसे नगर पंचायत चुनाव से ठीक पहले जोड़कर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा है या वोट जोड़ो यात्रा इसपर आज शहर में खूब चर्चा रही। लोग कहते है कांग्रेस नगर पंचायत चुनाव में फिर से बाजी मारने की तैयारी में जुट गई है।
इधर रामबाबू मिश्रा कहते है ये उनका अंतिम चुनाव होगा इसलिए एक बार फिर लालकुआं को चमकाने का इरादा है सपने पूरे करना चाहता हूं। वह ये भी कहते हैं सीट सामान्य होने पर वह प्रबल दावेदार होंगे और जनता से आशीर्वाद मांगने वह हर वार्ड जायेंगे।





More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज* सीजन शुरू होने से पहले जाम की हालत देखने लायक! पढ़ें खैरना पुल अपडेट…
* ब्रेकिंग न्यूज * शटल सेवा से होगा अब पहाड़ का सफर! पर्यटकों की सुविधा को बनेगा कंट्रोल रूम! पढ़ें क्या नया होने जा रहा है…
*ब्रेकिंग न्यूज* 21 अप्रैल को सुरक्षा गार्ड बनिए! पढ़ें रोजगार से जुड़ी अपडेट…