Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

पिथौरागढ़(Army Bharti):सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय युवक की एक्सरसाइज के दौरान ग्राउंड में हुई मौत…

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे पूर्व प्रधान के 18 वर्षीय पुत्र की शुक्रवार सुबह देव सिंह मैदान में एक्सरसाइज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर हार्टअटैक से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। युवक को तीन माह बाद मर्चेन्ट नेवी में भर्ती के लिए एक कोर्स करने मुंबई जाना था।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह नगर के कासनी क्षेत्र निवासी पारस कसन्याल (18) पुत्र मनोज कसन्याल (पूर्व प्रधान) अपने साथियों के साथ करीब पांच किलोमीटर दूर से दौड़ लगाकर देव सिंह पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: रेलवे को अपनी ही जमीन वापस लेने को करनी पड़ रही मशक्कत! पढ़ें कहां बनेगा ओवर ब्रिज...

यहां वह एक्सरसाइज कर रहा था। इसी बीच अचानक वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। मैदान में कुछ दूरी पर एक्ससाइज कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर सहित अन्य लोगों ने पारस को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां करीब एक घंटे बाद युवक की मौत हो गई है। युवा पारस की असामयिक मृत्यु से हर कोई हैरत में है। लोगों का कहना है कि युवक पूर्णतया स्वस्थ था। वह लंबे समय से सेना में भर्ती की तैयारी करने के लिए अपने गांव से देवसिंह मैदान तक दौड़ लगाकर ही पहुंचता था।

Ad
Ad