
हल्द्वानी। नगर के मैट्रिक्स अस्पताल में तैनात दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर उपाध्याय (30) पुत्र नवीन उपाध्याय निवासी नंदपुर कठघरिया की बारात शुक्रवार को श्रीधरगंज रानीखेत गई थी। फेरे की रस्म के दौरान हृदयगति रुकने से डॉ. समीर का निधन हो गया। उन्हें रानीखेत के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।शुक्रवार सुबह डॉ. उपाध्याय की बारात उनके हल्द्वानी आवास से रानीखेत गई थी। उनके पिता नवीन उपाध्याय ओमान से लौटे हैं। पिता का पिछले एक साल से स्वास्थ खराब चल रहा है। वहीं डॉ. समीर परिवार में इकलौते पुत्र थे, जबकि उनकी दो बहन हैं। बड़ी बहन की शादी हो गई है और छोटी बहन डॉक्टर है। शनिवार को रानीबाग चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आज था महिला संगीत और पार्टी
शनिवार को महिला संगीत और पार्टी होनी थी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। घर में खुशी का माहौल था। सभी लोग अपने स्तर पर इसकी तैयारिया भी कर रहे थे। लेकिन इस घटना के बाद से खुशी का माहौल गमगीन हो गया।



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
लालकुआं:- आमखेड़ा चोरगलिया से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनीता बेलवाल के समर्थन में उमड़ा हुजूम… उगते सूरज से किया प्रचार प्रारंभ….
ब्रेकिंग न्यूज: लोग उगते सूर्य को जल चढ़ाने के बाद उगते *सूरज पर मुहर लगाने जा रहे*! पढ़ें *लाखन मंडी से* जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी *अनीता बेलवाल* का चुनाव प्रचार…
नैनीताल- पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने की मांग पर हाईकोर्ट में सुनवाई, अंतिम फैसले की तारीख हुई जारी…