Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: बजून में हुई पशु हानि एस डी एम ने दिया तीन लाख बारह हजार मुआवजा! पढ़ें नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। तहसील नैनीताल के बजून क्षेत्र अंतर्गत हुई पशुहानि के दृष्टिगत उप जिला अधिकारी नैनीताल नवाजिश खलिक द्वारा मंगलवार स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया तथा प्रभावित परिवार को मौके पर ही तीन लाख बारह हजार की धनराशि मुआवजे के तौर पर उपलब्ध कराई गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ज्योलीकोट गेठिया, बेलुवा खान में डायरिया फैला*! ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने किया दौरा...

साथ ही भूगर्भीय वैज्ञानिक के द्वारा मौके पर लैंडस्लाइड जोन के उपचारात्मक कार्य हेतु निरीक्षण किया गया।

इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग नैनीताल द्वारा भी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर मलबे के निस्तारण हेतु दो जेसीबी एवं डंपर लगाए गए हैं।

प्रभावित परिवारों को नजदीक के ही सुरक्षित जगह में शिफ्ट किया गया है जिसके लिए प्रभावित परिवारों को नियमानुसार किराया भी अनुमन्य किया जा रहा है ।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बुधवार 17 सितंबर को क्षेत्र अंतर्गत एक व्यापक शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें उक्त के अतिरिक्त अन्य प्रभावितों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जेन अल्फा के सवाल और mp सरकार*! #चंदला में बच्चों को सड़क चाहिए, तो सिरोंज की छात्राओं को स्कूल आने-जाने का उचित किराया#! पढ़ें -बच्चों के सवाल...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें