Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: धारी भीमताल विधानसभा में हुई 21 शिकायतें दर्ज! पढ़ें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

धारी/भीमताल।। मंगलवार को विकास खण्ड धारी में जन समस्याओं के निराकरण हेतु ग्राम पंचायत मज्यूली के पंचायत घर में बहुदेशीय शिविर का शुभारम्भ प्रमुख क्षेत्र पंचायत भावना एवं उप जिलाधिकारी केएन० गोस्वामी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad

ब्लाक प्रमुख भावना ने क्षेत्र की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें महिलाओं, गरीबों, किसानों, और कमजोर वर्गों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो जगह श्री रामलीला मंचन संपन्न और चार जगह प्रारंभ*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...

उन्होने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए घसियारी कल्याण योजना और मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, किसानों के लिए पीएम-किसान और स्वरोजगार के लिए वीर चंद सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना आदि विभिन्न योजनाओं का प्रदेश सरकार द्वारा अतिंम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुॅचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी खण्ड स्तरीय रेखीय विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनता को अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारियाँ दी गयी।

शिविर में सुदूर ग्रामों से आयी जनता द्वारा अपनी – अपनी समस्याओं का उल्लेख किया जिस पर सम्बन्धित सक्षम अधिकारियों द्वारा संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही सम्म्पादित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सांप के काटने से मृत्यु पर परिजनों को दिया दस लाख रुपए का चैक*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

शिविर में कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें आपदा से हुए नुकसान, विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती किए जाने, सड़क सुधारीकरण एवं मरम्मत किए जाने संबंधित प्रमुख रही जिनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

शिविर में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें